English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-06 122354

उत्तर भारत के पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक में ठंड का जबरदस्त कहर जारी है। दिल्ली जैसे शहरों में जहां ठंड रोज नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं पहाड़ों में पारे के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

 

ऐसे में भारत की सीमाओं की रक्षा में डटी रहने वाली BSF के कुछ जवानों का एक वीडियो देखकर आपको उन्हें सैल्यूट करने का जी करेगा। ऐसे मौसम में जब हमारा मन अपने घर से बाहर कदम रखने का भी नहीं करता, ये बहादुर जवान बर्फीले रास्ते पर गश्त लगाते नजर आ रहे हैं।

Also read:  दिल्ली में आ सकते हैं आंदोलनकारी किसान, सभी सीमाओं पर सघन चेकिंग, बढ़ाई गई सुरक्षा

LoC का यह वीडियो देखकर छूट जाएगी कंपकपी

BSF के जवानों का यह वीडियो नियंत्रण रेखा (LoC) का है। इस वीडियो में BSF के कुछ जवान नजर आ रहे हैं जो बर्फ के बीच में रास्ता बनाते हुए गश्त लगा रहे हैं। इन जवानों में किसी ने अपने कंधे पर बंदूक लादी हुई है तो कोई कुछ और सामान लादकर आगे बढ़ रहा है। बर्फीली रास्ते पर चलते हुए इनके पैर बार-बार धंस रहे हैं, कई बार सामान उतारकर भी रखना पड़ रहा है, लेकिन वीडियो में वे पूरे हौसले के साथ वे आगे ही आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है BSF

BSF दुनिया का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है। इस फोर्स की जिम्मेदारी शांति के समय के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत की जमीनी सीमा की रक्षा करना और अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है। BSF देश दुर्गम रेगिस्तानों, नदी-घाटियों और हिमाच्छादित प्रदेशों तक फैली देश की सीमाओं की रक्षा करती है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में सुरक्षा बोध को विकसित करने की जिम्मेदारी भी BSF को दी गई है। इसके अलावा सीमा पर होने वाले तस्करी/घुसपैठ और अन्य अपराधों पर लगाम कसने का काम भी BSF ही करती है।

Also read:  Dubai: कैसे अमीराती महिला काले जादू के जाल से बच निकली, Dh100 मिलियन के कर्ज पर विजय प्राप्त की