English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-20 093610

संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। आज भी संसद के दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों का कई मुद्दे पर हंगामा देखने को मिल सकता है।

 

इससे पहले सत्र के दूसरे दिन भी विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा था। महंगाई और अग्निपथ योजना के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को आज सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी संसद के बाहर विपक्ष ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। बता दें कि मानसून सत्र के पहले दिन भी विपक्ष के प्रदर्शन के चलते कार्यवाही को स्थगित किया गया था।

Also read:  ओमान सरकार से होटलों,पर्यटन प्रतिष्ठानों से COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया