English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-24 132602

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में मंगलवार को बीते दिन के मुकाबले कमी आई है, पिछले 24 घंटों में 1,675 नये मामले सामने आए हैं तथा 31 लोगों की मौत होने से कोरोना मृतकों की संख्या 5,24,490 हो गयी।

 

नये मामलों के सामने आने के साथ कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 31 लाख 40 हजार 068 तक पहुंच गई है। इस दौरान सक्रिय मामलों में नौ की बढ़ोत्तरी होने से अब इनकी संख्या 14,841 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,635 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं और इसी के साथ अब तक कुल चार करोड़ 26 लाख 737 मरीज कोविड से उबर चुके हैं।

देश में इस वक्त कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। वहीं, सक्रिय दर 0.03 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 98 बढ़कर 3,928 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 353 बढ़कर 64,77,524 हो गयी, जबकि मृतकों की संख्या 31 बढ़कर 69,617 हो गयी। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 75 बढऩे से कुल संख्या 1,978 तक पहुंच गयी है। वहीं, 133 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 77,33,176 तक पहुंच गया है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,47,856 पर स्थिर है।

Also read:  अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह

 

देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 34 बढ़कर 884 हो गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 88 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 20,54,361 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 23,519 पर स्थिर है। राजस्थान में सक्रिय मामलों की संख्या 28 बढ़कर 508 हो गयी। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 24 बढ़कर 12,75,163 पहुंच गयी। मृतकों का आंकड़ा 9,554 पर स्थिर है।

कनार्टक में सक्रिय मामले तीन घटकर 1,718 हो गये। इस दौरान, 110 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 39,08,828 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 40,106 पर स्थिर है। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में सक्रिय मामले 153 घटने से 1,819 रह गये हैं। वहीं, 421 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 18,75,802 पर पहुंच गया, जबकि मृतकों की संख्या 26,201 पर स्थिर है। हरियाणा में सक्रिय मामले 58 घटकर 1,096 रह गये हैं। इस दौरान 219 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,89,315 तक पहुंच गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,621 पर स्थिर है।

Also read:  भारत जोड़ो यात्रा में शिवसेना का मिला समर्थन, भाजपा को सुनाई खरी-खोटी, बोले- बीजेपी को कांग्रेस से आज भी डर लगता

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले एक घटकर 377 हो गयी है। कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,203 है। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 19,97,544 हो गयी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 10 बढ़कर 275 हो गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 22 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,31,233 हो गयी है। अभी तक इस महामारी से 10,735 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में 10 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या 471 हो गयी हैं।

Also read:  जॉनसन का दौरा नहीं होने पर थरूर ने कहा - क्यों ना इस बार गणतंत्र दिवस समारोह रद्द कर दिया जाए

वहीं, कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 4,29,643 तक पहुंच गयी है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 7,693 लोग जान गंवा चुके हैं। मिजोरम में सक्रिय मामले 21 बढ़कर 161 हो गये हैं। इस दौरान राज्य में 24 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,27,323 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 698 पर स्थिर है। ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या छह घटकर 135 हो गयी। वहीं राज्य में अब तक 12,79,118 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। जबकि मृतकों का आंकड़ा 9,126 पर बरकरार है।