English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-22 124405

उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर को लेकर बीते दिनों से चल रहे विवाद के बाद अब एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम को दिल्ली बुलाया गया है।


उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर को लेकर बीते दिनों से चल रहे विवाद के बाद अब एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शुक्रवार की शाम दिल्ली (Delhi) जाएंगे। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) गुरुवार की देर शाम हो ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के भी शुक्रवार को दोपहर बाद दिल्ली जाने बात सामने आई है।

Also read:  CBSE Class 10, 12 Date Sheet 2021: शिक्षा मंत्री ने जारी की सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं डेटशीट

यूपी में बीते दिनों हुए ट्रांसफर के बाद कई मंत्रियों के इस्तीफे की अटकलें आई थीं। इसके बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ के दिल्ली जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम शाम 6:30 बजे सीएम योगी दिल्ली जाएंगे। वहीं राज्य डिप्टी सीएम केशव प्रशाद मौर्य गुरुवार रात दिल्ली पहुंच चुके हैं।  मिली जानकारी के अनुसार दिनेश खटीक भी केशव प्रसाद मौर्य के साथ दिल्ली गए हैं।

Also read:  मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली कार के मालिक की हुई पहचान,सीसीटीवी में नजर आया संदिग्ध