English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-19 074243

 जिनको मंत्री बनाया जा रहा है उनमें से हरपाल सिंह चीमा और गुरमीत सिंह मीत हेयर विपक्ष के नेता रहे हैं। इनके अलावा जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, वो पहली बार विधायक बने हैं।

 

पंजाब (Punjab) में पहली बार सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) की कैबिनेट आज शपथ लेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhgwant Mann) की कैबिनेट में शनिवार को 10 मंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। मान के मंत्रिमंडल में 1 महिला, 4 दलितों और 2 हिंदुओं की जगह मिली है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल के साथियों के नाम घोषित करते हुए उन्हें बधाई दी। मान ने अपने कैबिनेट सहयोगियों की फोटो ट्वीट की। इसके मुताबिक हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO, डॉ विजय सिंगला, लाल चंद कटारुचक, गुरमीर सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, ब्रम शंकर ( जिम्पा) और हरजोत सिंह बैंस को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.इन मंत्रियों को राजभवन में आयोजित होने वाले समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

Also read:  गुजरात कांग्रेस को लग सकता बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले 500 से ज्यादा NSUI के कार्यकर्ता कर सकते BJP ज्वाइन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैसा पंजाब बनाने की बात कही है

मान ने ट्वीटर पर लिखा, ”पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की आप सरकार में होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है,पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है।”

 

मंत्री पद की शपथ जो विधायक लेंगे उनमें हरपाल सिंह चीमा और गुरमीत सिंह मीत हेयर पहले विपक्ष के नेता रहे हैं। इन दोनों नेताओं के अलावा जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, वो पहली बार विधायक बने हैं। भगवंत मान के मंत्रिमंडल में केवल एक महिला को जगह दी गई है। वहीं अनुसूचित जाति के चार विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है। इनमें दिडबा से जीत कर आए हरपाल सिंह चीमा,मलोट से जीत कर आईं बलजीत कौर,जंडियाला से हरभजन सिंह ईटीओ और बोआ से लालचंद कटारुचक के नाम शामिल हैं।

Also read:  राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 12वीं के इतिहास के पाठ्यक्रम में किए कई बदलाव

किनको किनको दिलाई जाएगी मंत्री पद की शपथ

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के करीबी और बरनाला से जीते गुरमीत सिंह मीडिया का नाम भी मंत्री बनाए जाने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल है। इनके अलावा अजनाला से जीत कर आए कुलदीप सिंह धालीवाल,पट्टी से जीते लालजीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर से जीते ब्रह्मशंकर जिंपा, मानसा से जीते डॉक्टर विजय सिंगला और आनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

Also read:  महराष्ट्र उत्तराखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है, IMD ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया

वहीं अगर क्षेत्रवार प्रतिनिधित्व की बात करें तो मान के मंत्रिमंडल में मालवा से पांच,माझा से चार और दोआबा से एक विधायक को मंत्री बनाया गया है। इस तरह यदि जातीय समीकरण देखें तो मान कैबिनेट में मुख्यमंत्री के अलावा 4 जट सिख, 4 दलित और दो हिंदुओं को जगह दी जाएगी।

पंजाब में कितने विधायको को बनाया जा सकता है मंत्री

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। नियमों के मुताबिक केवल 15 फीसद विधायकों ही मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि मुख्यमंत्री के अलावा 17 विधायक मंत्री बन सकते हैं। इस तरह अभी मान के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की जगह खाली रहेगी।

भगवंत मान ने 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के गांव में खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पंजाब विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक रूप से 92 सीटें जीती हैं। इससे पहले इतनी सीटें किसी भी पार्टी को नहीं मिली थीं।