English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-17 130629

किसान आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं से नाराज चल रहे किसानों व भाकियू नेताओं ने भाजपा नेताओं की सिसौली में एंट्री बैन कर दी थी। जिसके बाद से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान आज पहली बार सिसौली पहुंचे।

 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का हाल जाना। पिछले दिनों चौधरी नरेश के कंधे का ऑपरेशन हुआ है। लंबे किसान आंदोलन के बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पहली बार सिसौली पहुंचे हैं। इस दौरान भाकियू और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पिछले सप्ताह नहाने के दौरान बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। हादसे में उनके बाएं कंधे में गंभीर चोट लगी थी। नोएडा के अस्पताल में उनके कंधे का ऑपरेशन हुआ। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह भी उनसे मिलने पहुंचे। जिसके बाद से सिसौली स्थित आवास पर भी लोगों की आवाजाही रही।

भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि फिसलकर गिर जाने की वजह से चौधरी नरेश टिकैत के बाएं कंधे में चोट लग गई थी। परिजन उन्हें लेकर मेरठ पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। नोएडा के अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ था।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद रालोद अध्यक्ष भी अस्पताल पहुंचे थे। चौधरी टिकैत से बातचीत की और कुशलक्षेम जाना। भाकियू अध्यक्ष के पुत्र गौरव टिकैत ने बताया कि पूरी तरह ठीक हैं। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद भाकियू अध्यक्ष के सिसौली स्थित आवास पर लोगों की आवाजाही लगी है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी नरेश टिकैत के आवास पर पहुंचे और उनका कुशलक्षेम पूछा।

बता दें कि लंबे समय तक चले किसान आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं से नाराज चल रहे किसानों व भाकियू नेताओं ने भाजपा नेताओं की सिसौली में एंट्री बैन कर दी थी। जिसके बाद से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान आज पहली बार सिसौली पहुंचे।

Also read:  CBI और दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय घोटाले में FBI की मदद की

वहीं यूपी चुनाव में सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देने और जिताने की अपील के बाद नरेश टिकैत ने 24 घंटे के अंदर ही यूटर्न ले लिया है। अब केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मुलाकात करने के बाद वह किसी भी पार्टी को समर्थन ने देने की बात कह रहे हैं।

Also read:  विभिन्न राज्यों के मंत्रियों के समूह ने सर्वसम्मति से लिया आटा, चावल, दही, लस्सी पर GST लगाने का फैसला-वित्त मंत्री