English മലയാളം

Blog

राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी के बाद शिवेसना ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को गुरुवार को अपना समर्थन दिया और कहा कि वह पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।

ममता बनर्जी को ‘बंगाल की असली शेरनी’ बताते हुए शिवसेना ने तृणमूल कांग्रेस से एकजुटता दिखाने का संकल्प लिया। पार्टी ने पूर्व में कहा था कि वह राज्य में चुनावी मुकाबले में उतरेगी।

Also read:  महिला विश्व कप : स्मृति मंधाना औरहरमनप्रीत कौर ने जड़ा सतक, भारत ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 318 रन का लक्ष्य

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने एक ट्वीट कर इसकी घोषणा की और कहा कि पार्टी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद यह फैसला किया गया।

राउत ने कहा कि इस वक्त दीदी बनाम अन्य सभी का मुकाबला प्रतीत हो रहा है। राउत ने कहा कि बहुत लोग यह जानना चाहते थे कि शिवसेना पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी या नहीं? पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे जी के साथ चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है।

Also read:  GeM (सरकारी ई-मार्केटप्लेस) के खुलने के बाद सेल्फ हेल्प ग्रुप, एमएसएमईज (MSMEs), छोटे व्यापारियों को मिला काफी लाभ- अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा कि ममता दीदी के खिलाफ धन-बल, मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा। इसलिए शिवसेना ने पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं लड़ने और उनके साथ खड़ा रहने का फैसला किया है। हम ममता दीदी की जबरदस्त सफलता की कामना करते हैं क्योंकि हमारा मानना है कि वह बंगाल की असली शेरनी हैं।