English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-27 142108

पीएम मोदी ने कहा कि चार साल में हिमाचल का काफी तेजी के साथ विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से तेज विकास हो रहा है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल के मंडी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोमवार को कहा कि इस राज्य से भावनात्मक लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि आज मैं छोटा काशी आया हूं। चार साल में हिमाचल का काफी तेजी के साथ विकास हुआ है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार से तेज विकास हो रहा है।

Also read:  आज पीएम मोदी तमिलनाडु और पुदुच्चेरी की यात्रा करेंगे,वहीं अमित शाह आज असम में में रैलियां करेंगे

पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

पीएम मोदी ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में दो तरह के सरकार चलाने के मॉडल चल रहे हैं। एक सबका साथ, सबका विश्वास और दूसरा खुद का विकास। उन्होंने कहा कि हर देश में अलग-अलग विचारधाराएं होती हैं, लेकिन आज हमारे देश के लोग स्पष्ट तौर पर दो विचारधाराओं को देख रहे हैं। एक विचारधारा विलंब की है और दूसरी विकास की। विलंब की विचारधारा वालों ने पहाड़ों पर रहने वाले लोगों की कभी परवाह नहीं की।

Also read:  इंडिगो फ्लाइट की एयर होस्टेस ने फेयरवेल के दिन दिया भावुक स्पीच, वीडियो हो रहा वायरल,

 

पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री जयराम और उनकी परिश्रमी टीम ने हिमाचल वासियों के सपनों को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। इन 4 वर्षों में 2 साल हमने मजबूती से कोरोना से भी लड़ाई लड़ी है और विकास के कार्यों को भी रुकने नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि गिरी नदी पर बन रही रेणुकाजी बांध परियोजना जब पूरी हो जाएगी तो एक बड़े क्षेत्र को इससे सीधा लाभ होगा। इस प्रोजेक्ट से जो भी आय होगी उसका भी एक बड़ा हिस्सा यहीं के विकास पर खर्च होगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पूरा विश्व भारत की इस बात की प्रशंसा कर रहा है कि हमारा देश किस तरह पर्यावरण को बचाते हुए विकास को गति दे रहा है। सोलर पावर से लेकर हाइड्रो पावर तक पवन ऊर्जा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन तक देश renewable energy के हर संसाधन को पूरी तरह इस्तेमाल करने के लिए निरंतर काम कर रहा है।

Also read:  17वें प्रवासी भारतीय दिवस मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदर्शनी का दौरा किया