English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-30 095953

एक सप्ताह में सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में गोली मारने की यह तीसरी घटना है। इसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक युवक का इलाज चल रहा है। घटना के बाद कोहराम मचा है।

 

सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव के बघैल टोला में मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोवर्धन यादव का 20 वर्षीय पुत्र जयकांत इंजीनियरिंग का छात्र था। वह रात में अपने घर के बाहर दरवाजे के पास सोया था। इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के पीछे जमीन और रास्ते को लेकर विवाद बताया जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में गोली मारने की यह तीसरी घटना है। इसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक युवक का इलाज चल रहा है।

Also read:  भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,880 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 35,199 पर पहुंच गई

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोवर्धन यादव का पड़ोस में रहने वाले ललन यादव से जमीन को लेकर पहले से विवाद था। इसके प्रतिशोध में मंगलवार की रात उनके बेटे जयकांत कुमार को कनपटी में गोली मारी गई। वाज सुनकर परिजन उठे। आनन फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जयकांत को मृत घोषित कर दिया। मौत की बात सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Also read:  पीएम ने सभी पार्टियों से की अपील, बोले- उम्मीद है सभी दल खुले मन से करेंगे चर्चा