English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-21 120132

पांच राज्यों में होने जा रहे चुनाव के लिए प्रचार अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसकी जानकारी बीजेपी ने ट्वीट कर दी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देशभर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। संवाद का यह कार्यक्रम ऐसे समय में रखा गया है, जब उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का प्रचार अभियान जारी है।

Also read:  जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बढ़ने और बालिकाओं को हर संभव तरीके से सशक्त बनाने में मदद करने का आग्रह किया

बीजेपी ने ट्वीट कर की घोषणा

इस संवाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी घोषणा की। इस ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को सुबह 11 बजे देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो ऐप (ऑडियो) के जरिए संवाद करेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा में मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जहां सात चरणों में मतदान होना हैं। वहीं, मणिपुर में दो चरणों में और उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में एक चरण में मतदान होगा।

Also read:  महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी: युवाओं को परीक्षा शुल्क से मुक्ति, मनरेगा में 200 दिन काम का वादा

पीएम ने वाराणसी के कार्यकर्ताओं के साथ भी किया था संवाद

प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों नमो ऐप से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम था। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 31 जनवरी तक जनसभाओं और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Also read:  केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को बॉम्बे हाई कोर्ट ने करारा झटका , अवैध निर्माण को दो सप्ताह के अंदर गिराने का आदेश