English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-09 114756

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में विकास यात्रा निकाली जा रही है, जहां महू विधानसभा में विकास यात्रा निकाली जा रही है। क्षेत्रीय विधायक एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर यात्रा के दौरान सतत् प्रवास पर हैं।

 

यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर यात्रा के दौरान विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन करने के साथ ही लोकार्पण भी कर रहीं है। इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर ने ग्रामीणों व विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद भी किया। विकास यात्रा के दौरान पैदल चलने के साथ ही मंत्री उषा ठाकुर ने अनेक स्थानों पर जमीन पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ व परेशानी भी सुनीं।

Also read:  दिल्ली में आ सकते हैं आंदोलनकारी किसान, सभी सीमाओं पर सघन चेकिंग, बढ़ाई गई सुरक्षा

मंत्री उषा ठाकुर ने कही ये बात

मंत्री उषा ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, विकास यात्रा के दौरान यह भी सुनिश्चित करें कि गांव का कोई भी पात्र परिवार बिना लाभ के न रह जाए। रात्रि ग्राम वासियों के साथ मंत्री ठाकुर ने भजन भी गाए।कमदपुर में गत रात्रि चौपाल पर ग्रामीणों से रुबरू हुई मंत्री ऊषा ठाकुर ने समस्या सुनने के बाद कहा कि, आप लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा है। लोगों की हर समस्याओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।

Also read:  तेंदुए ने बहुत सोच-समझकर लंगूर पर हमला किया जिसके बाद लंगूरों ने दिखाई अपनी एकता, वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल

कृषि मंत्री पटेल ने विकास यात्रा के दौरान दी सौगात

कृषि मंत्री कमल पटेल विकास यात्रा के दौरान इंदौर को सौगात दी। उन्होंने कल अपने इंदौर भ्रमण के दौरान खंडवा रोड़ पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के परियोजना संचालक आत्मा कार्यालय का लोकार्पण किया। यह कार्यालय अभी कलेक्टर कार्यालय में संचालित हो रहा है। सर्व सुविधायुक्त नव लोकार्पित भवन में यह कार्यालय शीघ्र स्थानांतरित होगा। परियोजना संचालक आत्मा शर्ली थामस ने बताया कि यह भवन 73 लाख रूपए की लागत से बनाया गया है। भवन बन जाने से किसानों को बेहद सुविधा होगी और कार्य करने में आसानी होगी।

Also read:  योगी की शपत से पहले बदमाशों में खोफ, माफिया थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर करते नजर आए