English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-04 143758

बिहार में कई नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण उत्तरी जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

नेपाल और सीमा से सटे राज्य के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने के बाद पिछले कुछ दिनों में कोसी, कमला बलान एवं बागमती नदियों में जलस्तर बढ़ गया है । ये तीनों नदियां शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मधुबनी, खगड़ियां और पूर्णिया जैसे जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Also read:  कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 27071 नए मरीज, IIT मद्रास के छात्रावास में सभी छात्रों का होगा टेस्ट

मधुबनी जिले के जयनगर और झंझारपुर को छोड़कर बाकी जगहों पर कमला बलान में जलस्तर बढ़ रहा है। जयनगर और झंझारपुर में कमला बलान में जलस्तर घटने लगा है। जल संसाधन विभाग ने बताया कि उसके दल बैराजों एवं तटबंधों पर चौबीसों घंटे नजर रख रहे हैं। इस बीच, गंगा में भी जलस्तर बढ़ा है तथा पटना जिले में गांधी घाट एवं हाथीदाह में जलस्तर खतरे के निशान से बस एक मीटर नीचे है।

Also read:  दिल्ली नगर निगम के चुनाव आते ही राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर लगा रही आरोप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस नदी के आसपास के क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया। वह कोविड-19 संक्रमित होने के बाद पिछले एक पखवाड़े से घर में ही थे और वह हाल में ही संक्रमणमुक्त हुए।

Also read:  भिखारन की मौत के बाद फूस के घर में निकला 'खजाना', बेहद गरीब समझकर छोड़कर गया था बेटा