सुर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इस वायरस की चपेट में कई बॉलीवुड सितारें आ चुके हैं। मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कोरोना पॉजिटिव हो हई है और आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें हल्के लक्षण है। इस बात की जानकारी उनकी भतीजी रचना ने एएनाई को दी है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसारा कोविड की वजह से लता मंगेशकर को निमोनिया हो गया है। उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं बताई जा रही हैं।