English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-12 190333

मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर घमासान मचा हुआ है। चुनाव का मसला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है। बीजेपी और कांग्रेस ने पार्टी स्तर पर 27% आरक्षण देने की घोषणा की है।

 

इसी बीच बसपा (बहुजन समाज पार्टी) ने बड़ा ऐलान किया है। बसपा राज्यसभा सासंद रामजी गौतम ने एमपी में 52% सीटों में ओबीसी को टिकट देने का ऐलान किया है। बसपा ने सरकार पर SC में कमजोर पैरवी का करने आरोप लगाया है।

Also read:  महिला विश्व कप : स्मृति मंधाना औरहरमनप्रीत कौर ने जड़ा सतक, भारत ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 318 रन का लक्ष्य

 

बसपा राज्यसभा सासंद रामजी गौतम ने ट्वीट कर लिखा है कि MP में पहले congress और BJP ने पंचायत और निकाय चुनाव ओबीसी को 27% आरक्षण देने का वादा किया था। उच्चतम न्यायालय ने शिवराज जी की सरकार ने कमजोर पैरवी की वजह से obc का आरक्षण ख़त्म कर दिया। अब दोनों पार्टियां कह रही हैं 27% सीट देंगे। आप 27% , BSP (MP यूनिट) 52% सीट obc को देगी जयभीम।

Also read:  पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,111 नए मामले सामने आए

 

बता दें कि बिना ओबीसी आरक्षण के एमपी पंचायत और निकाय चुनाव कराए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद OBC वर्ग को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है. अब पार्टी स्तर पर ओबीसी आरक्षण लागू किया जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी निकाय चुनाव में 27 फीसदी ओबीसी वर्ग को टिकट देंगी। वहीं बसपा ने अब 57 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान कर दिया है।

Also read:  मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया, 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा