English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

गुजरात के भरूच से सांसद मनसुख भाई वसावा (Mansukhbhai Vasava) ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के मुताबिक अपनी बात नहीं सुने जाने से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया है. वसावा (Mansukhbhai Vasava) ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को पत्र लिख कर कहा है कि आगामी बजट सत्र में वह लोकसभा से भी इस्तीफा दे देंगे. बताते चलें कि वसोवा (Mansukhbhai Vasava) पिछले दिनों बीजेपी सरकार के कामकाज के तरीकों को लेकर सवाल उठाने पर चर्चा में आए थे.

Also read:  कुवैत में 200 मरीज हैं जिन्हें डायलिसिस या ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है

मनसुख भाई वसावा, बीजेपी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे. वह 6 बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन चुके हैं. पिछले मोदी सरकार में उन्होंने राज्यमंत्री का पदभार भी संभाला था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह पार्टी के काम काज के तरीकों से नाखुश नजर आ रहे थे.

Also read:  प्रधानमंत्री ने 8 सालों में मोदी ने इन आठ सालों में जनता की सेवा करने वाली कूटनीति पर दिया जोर- विदेश मंत्री एस जयशंकर