English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-10 122750

प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बेमौसम बारिश हो रही है। कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश तो कहीं ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान हुआ है।

 

आपको बता दें की इस बेमौसम बारिश से अब तक 20 से ज्यादा जिलों में गेहूं-चने और सरसों समेत अन्य फसलें बर्बाद हो चुकी है। खेतों में खड़ी फसलें और खलिहान में रखी फसलों को नुकसान हुआ है।

Also read:  गो फर्स्ट एयरलाइन की ओर से 3 मई से लेकर 5 मई तक की सभी उड़ानों को रद्द कर दी, डूबने की कगार तक पहुंची एयरलाइन?

मौसम विभाग के अनुसार फसलों पर मंडरा रहे यह संकट के बादल एक बार फिर अपना जोर दिखा सकते है। जानकारी अनुसार 15 मार्च से बारिश का एक दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे एक बार फिर प्रदेश भीग सकता है। अरब सागर से आने वाली हवाओं के चलते प्रदेश में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है।

Also read:  वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर को खोलने के लिए अदालत में याचिका

पांच दिन बाद यानि 15 मार्च से पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश का सिस्टम एक बार फिर एक्टिव होगा जो 18 मार्च तक एक्टिव रहेगा। जिससे प्रदेश के इंदौर, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बड़वानी, भोपाल, सीहोर, राजगढ़ आदि जिलों में बारिश की संभावना है।

Also read:  दुबई: फाइजर कोविड -19 वैक्सीन बूस्टर शॉट्स प्राप्त करने के लिए गाइड लाइन जारी