English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-07-05 110208

मध्य प्रदेश के सीधी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें भाजपा नेता ने एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब की थी। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को कुबरी गांव के खैरहवा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 123, 294, 506 आइपीसी और एनएसए के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

वहीं, इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि आरोपी (प्रवेश शुक्ला) को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। वह हवालात में है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उसके खिलाफ NSA दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है व्यक्ति गिरफ्तार हो गया है कृत्य बहुत घृणित था, भाजपा की सरकार है, यहां कानून का राज है मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत कार्यवाही के निर्देश दे दिए थे और अतिक्रमण पर बुलडोजर भी चलेगा। जहां भी अतिक्रमण होता है वहां कानून अपना कार्य करता है। बुलडोजर कांग्रेस के हिसाब से नहीं कानून के हिसाब से चलता है।

 

Also read:  ज्ञानवापी विवाद मामले में दो अदालतों में अलग-अलग मुकदमों पर सुनवाई, शृंगार गौरी के मूल वाद की मेरिट पर प्रतिवादी पक्ष के वकील रखेंगे अपना पक्ष

इस घटना के बाद नरसिंहपुर में 3 जवानों को निलंबित कर दिया गया है। गुना में भी अतिक्रमण का मामला सामने आया था वहां पर भी 5 आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर चलेगा।

Also read:  घरेलू हिंसा के मामले जिनकी रिपोर्ट नहीं की जाती है उन्हें सजा का सामना करना पड़ता है