English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-23 095147

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है।

 

अमित शाह की ओर बीएसपी को मजबूत बताए जाने के सवाल पर मायावती ने कहा कि यह उनकी महानता है कि उन्होंने सच्चाई स्वाकार की है। मायावती ने यह भी कहा कि सिर्फ दलितों और मुसलमानों के ही नहीं, बल्कि सभी वर्गों का वोट उनको पार्टी को मिल रहा है।

लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित बूथ पर वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मायावती ने कहा, ”आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है। मेरा मतदाताओं से अपील है कि यह लोकतंत्र का उत्सव है और वोट डालने के लिए जरूर निकलना चाहिए। अपना एक एक वोट जरूर डालना चाहिए। खासकर मैं कमजोर वर्ग के लोगों से कहना चाहती हूं कि परम पूज्य बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अथक प्रयासों से वोट डालने का अधिकार मिला है, इसलिए इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। वैसे तो मेरी हर मतदाता से अपील है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट जरूर डालना चाहिए।”

Also read:  28 अक्टूबर को 95 ट्रेनें होंगी रद, जाने अपनी ट्रेन की स्थिति के बारे में

अमित शाह को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बसपा सुप्रीमो ने कहा, ”मैं समझती हूं कि यह उनकी महानता है कि उन्होंने सच्चाई को स्वीकार की है। लेकिन मैं उनको यह भी बताना चाहती हूं कि पूरे उत्तर प्रदेश में बीएसपी को अकेले दलितों और मुसलमानों का ही नहीं, बल्कि अति पिछड़े और सवर्ण समाज यानी सर्व समाज का वोट बहुजन समाज पार्टी को मिल रहा है।”

Also read:  Coronavirus In India: 125 दिन बाद सामने आए सबसे कम मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 29164 नए मरीज

क्या कहा था अमित शाह ने?

हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा था कि मायावती ने अपनी प्रासंगिकता नहीं खोई है। उनकी पार्टी को उत्तर प्रदेश में वोट मिलेगा। शाह ने कहा, “बसपा ने अपनी प्रासंगिकता बनाए रखी है। मुझे विश्वास है कि उन्हें वोट मिलेगा। मुझे नहीं पता कि यह कितनी सीटों में तब्दील होगा लेकिन बसपा को वोट मिलेगा। मायावती की जमीन पर अपनी पकड़ है। जाटव वोटबैंक मायावती के साथ जाएगा। मुस्लिम वोट भी बड़ी मात्रा में मायावती के साथ जाएगा।” जब शाह से ये पूछा गया कि क्या इससे भाजपा को फायदा होगा तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इससे भाजपा को फायदा होगा या नुकसान। यह उस सीट पर निर्भर करता है। लेकिन, यह सच नहीं है कि मायावती का रेलवेंस खत्म हो चुका है।”

Also read:  कर्नाटक में बनेगा भव्य राम मंदिर, मंदिर की तर्ज पर रामदेवरा बेट्टा बनाने की योजना