English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-03 110045

हरियाणा के गुरुग्राम में उद्योग विहार फेज-1 में एक इमारत ढह गई। मलबे में 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। एक मजदूर को बचा लिया गया है।

 

बताया जा रहा है कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई। अग्निशमन अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। एक मजदूर को पहले ही बचा लिया गया था।

Also read:  भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को दिनभर उतार-चढ़ाव हावी रहा, बाजार आखिरी आधे घंटे में गिरकर लाल निशान में बंद हुआ

तीन मंजिला इमारत थी

डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था, इसी दौरान इमारत ढह गई। यह इमारत तीन मंजिला थी। इसमें कुछ मजदूर फंस गए थे, जिनमें से दो को रेस्क्यू कर लिया गया है और दो की फंसे होने की आशंका है। टीमें मौके पर तैनात हैं।

Also read:  उत्तराखंड का इतिहास बदलने को तैयार हैं सबसे युवा CM पुष्कर धामी! जानें कैसा रहा इनका अब तक का सफर