English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-07 091907

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। सात चरण में हो रहे चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है जिसके लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी सियासी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

 

हर कोई मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहा है। रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

Also read:  Mahatma Gandhi Death Anniversary: राजघाट पहुंच पीएम मोदी ने किया बापू को नमन

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में जनसभा को संबोधित करते हुए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला तो साथ ही सीएम योगी को भी निशाने पर रखा। अखिलेश ने किसानों के साथ ही युवाओं को भी रिझाने के लिए वादों के तीर खूब चलाए। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आए तो यूपी में आलू की प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे।

 

अखिलेश यादव इतने पर ही नहीं रुके. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने ये भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम वोडका प्लांट भी लगवाएंगे. अखिलेश यादव ने जनसभा में उपस्थित लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए सवाल किया कि मुझे बताइए, आलू से वोडका बनाया जा सकता है या नहीं? अखिलेश यादव ने जनसभा में युवाओं को साधने के लिए भी वादे किए।

Also read:  सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, कांग्रेस के चार सांसदों को किया गया निलंबित, महंगाई को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

 

गौरतलब है कि अखिलेश यादव 403 में से 400 सीटें जीतने का दावा करते रहे हैं। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने इस दफे छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है। सपा और जयंत चौधरी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन कर चुनाव मैदान में हैं. बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव सात चरण में हो रहे हैं। अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होना है।चुनाव नतीजे 10 मार्च को आने हैं।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG-2021 में 1,456 सीटों को भरने के लिए स्ट्रे राउंड काउंसलिंग की मांग वाली याचिकाओं को किया खारिज