English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-22 111009

शेयर बाजार के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला की सपोर्टेड Akasa Air का पहला विमान बोइंग 737 मैक्स नई दिल्ली पहुंच चुका है।

दिल्ली इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर मंगलवार की सुबह अकासा एयर के पहले विमान ने लैंड किया। इसके साथ ही पिछले कुछ हफ्तों से चल रहे इस विमान का इंतजार भी खत्म हो गया है। हालांकि इसकी तस्वीरें पहले ही कंपनी की ओर से साझा कर दी गई थी लेकिन फिर भी सभी को इंतजार था कि ये एयरपोर्ट कब पहुंचेगा और कब इसे उड़ने की अनुमति दी जाएगी। दरअसल अब अकासा एयर को देश में एयरलाइंस सेक्टर की रेग्युलेटर डीजीसीए से एयर ऑपरेटर पर्मिट लेना होगा। इसके बाद ही विमानों को उड़ाने की अनुमति दी जाएगी।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा आरक्षण मामले में कहा- रिजर्वेशन से जुड़े मामले में एक साथ विचार करें

अकासा एयर के मुताबिक एयरलाइन को अमरीका के सिएटल में 15 जून को विमान हैंडओवर कर दिया था। कंपनी को 72 बोइंग 737 मैक्स विमान सौंपे जाएंगे। फिलहाल यह पहली डिलीवरी सौंपी गई है। बता दें कि अकासा एयर ने पिछले वर्ष नवंबर के महीने में इस बोइंग को आर्डर दिया था।

Also read:  राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां में मंगलवार रात को एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

पहले विमान का हुआ स्वागत

Akasa Air के मुताबिक, एयरलाइंस ने अपने पहले बोइंग 737 मैक्स विमान का IGI एयर पोर्ट पर टीम की मौजूदगी में जोरदार स्वागत किया गया। कंपनी के एमडी और सीईओ विनय दुबे ने कहा कि, ‘यह न केवल हमारे और भारतीय विमानन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि यह एक नए भारत की कहानी है।’

Also read:  क्‍या समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल के अध्‍यक्ष जयंत चौधरी खिचड़ी, पुलाव और बिरयानी का चावल छोड़कर खीर खायेंगे?

वेलकम होम

अकासा एयर के पहले विमान दिल्ली पहुंचने पर बोइंग इंडिया की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई। बोइंग इंडिया की ओर से ट्वीट कर लिखा- ‘वेलकम होम’। वहीं बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते ने कहा कि बोइंग को अकासा एयर के साथ साझेदारी करने पर गर्व है, इसकी बड़ी वजह यह है कि, हम मिलकर हवाई यात्रा को सभी के लिए समावेशी और किफायती बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।’