English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-31 111435

 राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के चयन के साथ ही नामांकन भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज भाजपा के प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे।

 

गौरतलब है कि भाजपा ने राज्यसभा के 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को कर्नाटक पीयूष गोयल को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने 8 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 16 कैंडिडेट की घोषणा की थी। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं।

Also read:  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली स्वास्थय मंत्री का बयान, केंद्र सरकार फ्लाइट पर रोक लगा देती, दिल्ली में नहीं फैलता ओमीक्रॉन

ये प्रत्याशी आज भरेंगे नामांकन

डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल आज अपना नामांकन भरेंगे। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वहीं, डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल गोरखपुर शहर से विधायक रहे हैं। इनके अलावा सुरेन्द्र सिंह नागर बाबूराम निषाद भी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। सुरेन्द्र सिंह नागर भाजपा में गुर्जर बिरादरी के शीर्ष नेता हैं। वहीं, बाबूराम निषाद उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष हैं। इनके अलावा दर्शना सिंह संगीता यादव भी आज अपना नामांकन भरेंगी। गौरतलब है कि दर्शना सिंह यूपी भाजपा में महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं, संगीता यादव गोरखपुर के चौरी-चौरा से विधायक रही हैं। साथ ही डॉ. के लक्ष्मण मिथलेश कुमार भी आज अपना नामांकन भरेंगे। डॉ. के. लक्ष्मण भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वहीं, मिथलेश कुमार पुवायां से भाजपा के विधायक रह चुके हैं।

Also read:  बिहार में शराबबंदी कानून के तहत जुर्माना 50 हजार से घटाकर 2000 से 5000 तक किया गया

 

31 मई है नामांकन की आखिरी तारीख

राज्यसभा के लिए 15 राज्यों की 57 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश की 11 सीटें खाली हो रही है। इनमें 6 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं। 31 मई को नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट है। 1 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 3 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 10 जून को सुबह 9 से दोपहर 4 बजे तक वोटिंग होगी शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।

Also read:  सूरत में 11 साल के नाबालिग के साथ रेप करने के बाद हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी