English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-07 151436

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर 13 फरवरी को पहली बार वाराणसी आ रही हैं। काशी के लगभग पांच घंटे के प्रवास में वह बाबा कालभैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना करेंगी।इसके बाद गंगा आरती में शामिल होने के बाद वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली लौटेंगी।

 

Also read:  Delhi NCR Weather : गुरुवार को दिल्ली में दर्ज हुई मौसम की सबसे सर्द सुबह, पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

शहर में राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राष्ट्रपति के आवागमन के मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अफसर पूरी तरह से सतर्कता बरत रहे हैं। मंगलवार दोपहर में पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन, जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, एडीसीपी काशी जोन राजेश कुमार पांडेय और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पाण्डेय के साथ दशाश्वमेध घाट का निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने घाट का निरीक्षण करने के बाद गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र और अन्य पदाधिकारियों से भी बातचीत कर गंगा आरती की जानकारी ली। अफसरों ने गंगा आरती को भव्य बनाने के लिए विमर्श किया।

Also read:   कर्नाटक के हुबली के एक होटल में 'सरल वास्तु' की चाकू मारकर की हत्या

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति शहर में लगभग पांच घंटे के प्रवास में बाबा कालभैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना करेंगी। गंगा आरती में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली लौटेंगी।

Also read:  ओल्ड दोहा पोर्ट 157 होटल, अपार्टमेंट रूम प्रदान करता है