English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-07 151221

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को कहा कि पुणे जिले की चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में नाना काटे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार होंगे।

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस के नेताओं (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ महा विकास आघाड़ी के दोनों घटक) से अनुरोध किया था कि वे राज्य में राजनीतिक परंपरा का सम्मान करें और मौजूदा विधायक के परिवार के सदस्य के लिए सीट छोड़ दें।

Also read:  जदयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक शुक्रवार को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा विधायक लक्ष्मण जगताप और मुक्ता तिलक के निधन के कारण क्रमश: पुणे की चिंचवाड़ और कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर 26 फरवरी को उपचुनाव हो रहा है। राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने मंगलवार को ट्वीट किया, ” राकांपा के नाना काटे चिंचवाड़ निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार होंगे।

Also read:  सिंधिया की हार पर मध्य प्रदेश में मच गई रार, शिवराज के मंत्री ने कमलनाथ पर लगाया आरोप

हमें विश्वास है कि एमवीए के सभी घटकों के साथ मिलकर काम करके हम निश्चित रूप से यह चुनाव जीतेंगे।” दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप ने भाजपा के टिकट पर सोमवार को चिंचवाड़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा, भाजपा के हेमंत रासने और कांग्रेस नेता रवींद्र धंगेकर ने कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Also read:  जापान में भूकंप से तबाही, कई घरों हुए धाराशायी, बुलेट ट्रेन उतरी पतरी से