English മലയാളം

Blog

n45565830816720339346108961db086de3a18d74d0243c5946c52b6f376e361bd545b269bb815c4f306e1f

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने रूस को ‘तोड़ने’ की कोशिश करने के लिए पश्चिमी देशों की आलोचना करते हुए नेशनल टेलीविजन पर प्रसारित एक इंटरव्यू में कहा कि यूक्रेन में उनके हमले का उद्देश्य सभी ‘रूसी लोगों को एकजुट करना’ है।

कीव की आजादी को कमतर साबित करके और यूक्रेन (Ukraine) में अपने 10 महीने के आक्रमण को सही ठहराते हुए पुतिन ने ‘ऐतिहासिक रूस’ की अवधारणा का उपयोग यह तर्क देने के लिए किया है कि यूक्रेनियन और रूसी एक ही हैं। पुतिन ने कहा कि रूस के भू-राजनीतिक विरोधी हमेशा रूस को खासकर ‘ऐतिहासिक रूस’ को तोड़ने का लक्ष्य रखते हैं।

Also read:  कुवैती ने एक गर्भवती फिलीपिना रनवे को मारने की बात कबूल की

न्यूज एजेंसी एएफपी की एक खबर के मुताबिक व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों की नीति हमेशा ‘फूट डालो और जीतो’ की रही है। जिसे वे हमेशा पूरा करना चाहते थे और अभी भी करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘लेकिन हमारा लक्ष्य अलग है। ये सभी रूसी लोगों को एकजुट करना है।’ पुतिन ने दावा की कि ‘उनकी सरकार सही दिशा में… अपने राष्ट्रीय हितों और अपने नागरिकों के हितों, हमारे अपने लोगों के हितों की रक्षा कर रही है।’ पुतिन ने एक बार फिर दोहराया कि मॉस्को बातचीत के लिए तैयार था। अमेरिका से यूक्रेन को दिए जाने वाले नए पैट्रियट मिसाइल सिस्टम (Patriot missile system) के बारे में पूछे जाने पर पुतिन एक बार फिर दावा कि ‘बेशक हम इसे नष्ट कर देंगे, 100 प्रतिशत!’