English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-03 121557

 केंद्र सरकार भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में 3 अगस्त को यानी कि आज संसद सदस्यों ने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली।

इस यात्रा को लाल किला पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्रियों प्रल्हाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ लाल किले से सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समापन विजय चौक पर होगा। तिरंगा यात्रा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्कूटी चलाती हुई नजर आईं। यह तिरंगा यात्रा लालकिले से शुरू होकर विजय चौक पर संपन्न होगी।

बीते मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने कहा था कि यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है, ना कि भाजपा की ओर से। उन्होंने सभी दलों के सांसदों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया और उन्हें सुबह साढ़े आठ बजे लाल किला पहुंचने को कहा था। संसदीय दल की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर नौ अगस्त से 15 अगस्त के बीच आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने ”हर घर तिरंगा” अभियान पर खासा जोर दिया और भाजपा सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में लोगों को इससे जोड़ने का आग्रह किया।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के अन्य नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले’ तस्वीर पर मंगलवार को ‘तिरंगा’ लगाया और लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया।

Also read:  हिमंत बिस्वा सरमा ने मनीष सिसोदिया पर साधा निशाना कहा-करेंगे मानहानी का सामना