English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-27 064706

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल देने के लिए हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है।

 

गुरमीत राम रहीम सिंह बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल की सजा काट रहा है। फिलहाल वो 40 दिनों की पैरोल पर बाहर है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, “राम रहीम एक बलात्कारी और हत्यारा है। उसे अदालत द्वारा आजीवन कारावास दिया गया है लेकिन हरियाणा सरकार उसे जब चाहे पैरोल देती है। वह ‘सत्संग’ आयोजित कर रहा है और हरियाणा सरकार के डिप्टी स्पीकर और मेयर इन कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।”

Also read:  आंध्र प्रदेश के हर जिले में बनेगें एयरपोर्ट, CM जगन मोहन रेड्डी का अधिकारियों को निर्देश

हालांकि, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि डेरा प्रमुख को दी गई पैरोल में उनकी “कोई भूमिका नहीं” है। उन्होंने आगे दावा किया कि उनके सत्संग में शामिल होने वाले नेता राम रहीम के अच्छे भक्त थे। मालीवाल ने आगे हरियाणा सरकार से राम रहीम की पैरोल रद्द करने और उसे जेल की सजा देने की अपील की।

Also read:  कोरोना ने छात्रों की बढ़ाई चिंता, फिर बंद होंगे स्कूल, ऑनलाइन माध्यमों से होगी पढ़ाई?

राम रहीम सिंह ने 19 अक्टूबर को एक आभासी ‘सत्संग’ का आयोजन किया था, जिसमें करनाल के मेयर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं सहित कई राजनीतिक नेताओं ने हिस्सा ने लिया था। जिसको लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है। डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम हाल ही में सुनारिया जेल से 40 दिन के पैरोल पर रिहा हुआ है।

हरियाणा में 3 नवंबर को आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल देने के फैसले से कोहराम मच गया है। राम रहीम को 17 जून को एक महीने के लिए पैरोल दी गई थी। वह 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है, जहां वह सिरसा में अपने आश्रम के मुख्यालय में दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। इससे पहले फरवरी में डेरा प्रमुख को तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई थी।

Also read:  राम मंदिर के लिए दान देने वालों के घरों को नाजियों की तरह चिह्नित कर रहा है आरएसएस - कुमारस्वामी