English മലയാളം

Blog

चेन्नई: 

AIADMK की पूर्व नेता वीके शशिकला भ्रष्टाचार के केस में चार सालों की जेल की सजा काटने के बाद बुधवार को बाहर आ गईं. मुख्यमंत्री जे जयललिता की सहयोगी रहीं शशिकला पिछले चार सालों से बेंगलुरु के परप्पना अग्रहरा जेल में थीं. हालांकि, फिलहाल वो कोरोनावायरस का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हैं.

जेल के एक कर्मचारी ने न्यूज़ एजेंसी PTI को बताया कि शशिकला को आज रिहा किया गया और रिहाई की सारी कार्यवाही अस्पताल में ही की गई. बता दें कि शशिकला 20 जनवरी को कोविड पॉजिटिव निकली थीं. पहले उन्हें बेंगलुरु के बोरिंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां से फिर उन्हें विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया.

Also read:  गर्मी ने तोड़े सारे रिकोर्ड,देश के कई राज्यों में आज भीषण गर्मी की संभावना, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का हाल

उनमें सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस हो गई थी, जो कोविड-19 का लक्षण है. हालांकि, उनका रैपिड एंटीजन और RT-PCR टेस्ट कराया गया, जो निगेटिव आया था. हालांकि, कोविड की आशंका होने पर पिछले हफ्ते गुरुवार को फिर कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें वो पॉजिटिव निकलीं.

Also read:   देश के कई राज्यों और राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही जाति जनगणना की मांग का समर्थन अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने भी किया

शशिकला के भतीजे और मक्कल मुनेत्र कणगम के महासचिव टीटीवी दिनाकरण उन्हें देखने बेंगलुरु आए थे. सोमवार को उन्होंने कहा था कि डॉक्टरों से बातचीत के बाद उन्हें डिस्चार्ज करने पर फैसला किया जाएगा.

Also read:  आग में जल रहे मणिपुर से सामने आए दो महिलाओं से अभद्रता, हिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कड़ा विरोध जताते हुए पीएम मोदी और सीएम को लिखा खत

बता दें कि शशिकला को 2017 में 66 करोड़ के आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार सालों की सजा सुनाई गई थी. उनकी संबंधी जे इलावारसी और जे जयललिता के पाले हुए बेटे वीएन सुधाकरण को भी इस मामले में सजा सुनाई गई थी.