English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-16 150658

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत इस मोड़ पर स्थिर नहीं बना रह सकता और उसे आत्मनिर्भर बनना होगा।

पीएम मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर वीडियो लिंक के जरिए गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 105 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा, भारत अब स्थिर नहीं बना रह सकता… हम जहां है, वहीं बने नहीं रह सकते। वैश्विक स्थिति ऐसी है कि पूरी दुनिया यह सोच रही है कि आत्मनिर्भर कैसे बनना है।

देश के संतों से लोगों को स्थानीय उत्पाद खरीदने के शिक्षा देने की अपील की

पीएम मोदी ने कहा, मैं देश के संतों से अनुरोध करूंगा कि वे केवल स्थानीय उत्पाद खरीदने की लोगों को शिक्षा दें। ‘वोकल फॉर लोकल’ मुख्य चीज है। हमारे घरों में हमें केवल अपने लोगों की बनाई चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। कल्पना कीजिए इसके कारण कितनी अधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।

Also read:  बिहार आतंकियों के लिए सेफ जोन बन गया है, पटना पुलिस के अलावा गजवा-ए-हिंद मामले की जांच करेगी एनआईए व आईबी

विदेशी वस्तुएं लोगों को अच्छा महसूस करा सकती हैं

मोदी ने कहा कि विदेशी वस्तुएं लोगों को सिर्फ अच्छा महसूस करा सकती हैं, लेकिन इसमें हमारे लोगों की कड़ी मेहनत, हमारी मिट्टी की सुगंध” का एहसास शामिल नहीं होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, यदि आगामी 25 साल में हम केवल स्थानीय उत्पाद इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे लोग बेरोजगार नहीं रहेंगे।

Also read:  सीएम भूपेश बघेल ने किया फीफा अप्रूव्ह सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड विथ रनिंग ट्रेक का उद्घाटन