English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-29 120645

कोरोनावायरस के दैनिक आंकड़े फिर बड़े खतरे के संकेत दे रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में संक्रमण के 2 हजार 151 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 संक्रमितों की मौत हुई। नए आंकड़ों के अनुसार, देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 12 हजार के करीब पहुंच गई है और डेली पॉजिटिविटी रेट 1.51 फीसदी दर्ज किया गया।

 

Also read:  TMC की शहीद दिवस रैली, मेनका और वरुण गांधी रैली के बीच पहुंचे कोलकाता, हो सकते हैं TMC में शामिल

खबर है कि महाराष्ट्र और दिल्ली में मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा देखा जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि देश में अब तक 5 लाख 30 हजार 848 मरीज कोरोना के चलते जान गंवा चुके हैं। वहीं, अब तक 4 करोड़ 41 लाख 66 हजार 925 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Also read:  कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने किया तलब, कोर्ट ने पेश होने का दिया निर्देश

 

नए आंकड़ों को मिलाकर भारत में कोविड का शिकार हुए मरीजों की संक्या 4 करोड़ 47 लाख 9 हजार 676 पर पहुंच गई है। एक दिन पहले भी देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,573 नए मामले नए मामले सामने आए थे और उस दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 10,981 पर पहुंच गई थी।

Also read:  हमारा हिंदुत्व भगवान हनुमान के गदा की तरह 'गदाधारी' है-मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे