नई दिल्ली:
दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (Vice Chancellor) योगेश त्यागी (Yogesh Tyagi) को निलंबित कर दिया गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को चिट्ठी लिखकर बताया कि वाइस चांसलर के खिलाफ अब जांच होगी और वो पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए फिलहाल वो अगले आदेश तक अंडर सस्पेंशन यानी निलंबित रहेंगे. प्रोफेसर पीसी जोशी VC का काम संभालेंगे.
Also read: पीएम मोदी के स्पीच का एक और क्लिप हुआ वायरल, पूर्व IAS अधिकारी ने वीडियो साझा कर ली चुटकी
दरअसल पिछले हफ्ते दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो नियुक्तियों को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रपति से वाइस चांसलर के खिलाफ जांच की इजाज़त देने को कहा था. मंगलवार रात को राष्ट्रपति ने वाइस चांसलर के खिलाफ जांच की इजाजत दे दी थी.