English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. सेल ने जैश-ए-मुहम्मद के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों को सेल ने सोमवार की रात दिल्ली के सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया. पुलिस ने इन्हें दबोचने के लिए जाल बिछाया था.

Also read:  दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके, भूकंप की तीव्रता 5.4

स्पेशल सेल की पुलिस को जो सूचना मिली थी, उसके तहत सराय काले खां के मिलेनियम पार्क के पास ट्रैप लगाया गया. इसके चलते पुलिस ने रात 10:15 के आसपास इन संदिग्ध आतंकियों को धर-दबोचा.

 

Also read:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेट में हुआ है मामूली संक्रमण, AIIMS में हुईं भर्ती

जानकारी है कि ये दोनों संदिग्ध आतंकी कश्मीर से हैं. पहले का नाम अब्दुल लतीफ मीर है, जो 22 साल का है और बारामुला से है. वहीं, दूसरा 20 साल का मोहम्मद अशरफ खटाना है, जो कुपवाड़ा से है. स्पेशल सेल ने उनके पास से दो सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है.