English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक (Laxmi Vilas Bank) के शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में जारी रहा. बैंक को लेकर काफी नकारात्मक खबरें आ रही हैं, जिसके चलते निवेशक इसके शेयरों की बिकवाली कर रहे हैं. पांच कारोबारी सत्रों में एलवीबी के शेयर में 48 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है. सोमवार को बीएसई में बैंक का शेयर 10 प्रतिशत टूटकर 8.10 रुपये पर आ गया और इसने निचले सर्किट को छूट लिया.

Also read:  शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 725 और निफ्टी में 200 अंकों की उछाल

लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर अपने एक साल के निचले स्तर पर आ चुका है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी बैंक का शेयर 10 प्रतिशत टूटकर 8.10 रुपये पर आ गया और इसने निचला सर्किट छू लिया. बीएसई में पांच कारोबारी सत्रों में बैंक का शेयर 48.24 प्रतिशत नीचे आ चुका है.

Also read:  भारतीय बाजारों में सोने की वायदा कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट,चांदी में आई तेजी

पिछले सप्ताह मंगलवार को सरकार ने एलवीबी पर कई तरह के अंकुश लगाते हुए निकासी की सीमा तय की थी. साथ ही बैंक के बोर्ड को भी भंग कर दिया गया था. बैंक से निकासी की सीमा प्रति जमाकर्ता 25,000 रुपये तय की गई है.

Also read:  शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम से गिरे