English മലയാളം

Blog

बिटिया प्रकरण को लेकर पूरे दिन यह भी चर्चा रही कि बिटिया के बड़े भाई को सीबीआई मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए गुजरात ले जा सकती है। सोशल मीडिया पर ऐसी ही खबरें चलीं। इस मामले में सीबीआई चारों आरोपियों के पॉलीग्राफी आदि टेस्ट करा चुकी है। बिटिया के परिजनों का कहना था कि उन्हें तो मीडिया से यह जानकारीमिली है कि अब इस मामले में 27 जनवरी को अगली सुनवाई होगी।

Also read:  धानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर, राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन ने गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया

वहीं, नाबालिग बताए जाने वाले एक आरोपी के पिता का कहना था कि उन्हें मालूम है कि उनके बेटे को सीबीआई पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद वापस अलीगढ़ जेल ले आई है। जब से उनका बेटा जेल गया है, वह उससे नहीं मिले हैं। वह अपने बेटे से मिलना चाहते हैं। इधर, सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ बिटिया के घर पर तैनात रही।

Also read:  हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल और प्रियंका गांधी, रोकने के लिए UP पुलिस ने किए कड़े बंदोबस्त

बिटिया के बहुचर्चित प्रकरण में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई हालांकि पिछले कई दिन से बिटिया के गांव नहीं गई थी, लेकिन बुधवार को दोपहर 11 बजे के लगभग टीम एकाएक बिटिया के गांव पहुंच गई। वहां टीम ने पीड़ित परिवार से करीब 15 मिनट तक फिर पूछताछ की और जानकारी जुटाई।

Also read:  आप सांसद राघव चड्ढा ने MSP विधेयक 2022 को लागू करने के लिए संसद में निजी सदस्य विधेयक पेश किया

इससे पहले भी कई बार बिटिया के परिजनों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। कुछ देर के लिए टीम थाना चंदपा भी पहुंची और वहां भी कई तथ्यों पर जानकारी हासिल की। इधर, रोजाना की तरह सीआरपीएफ बिटिया के घर पर तैनात रही।