English മലയാളം

Blog

बिटिया प्रकरण को लेकर पूरे दिन यह भी चर्चा रही कि बिटिया के बड़े भाई को सीबीआई मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए गुजरात ले जा सकती है। सोशल मीडिया पर ऐसी ही खबरें चलीं। इस मामले में सीबीआई चारों आरोपियों के पॉलीग्राफी आदि टेस्ट करा चुकी है। बिटिया के परिजनों का कहना था कि उन्हें तो मीडिया से यह जानकारीमिली है कि अब इस मामले में 27 जनवरी को अगली सुनवाई होगी।

Also read:  भारतीय वैज्ञानिकों को दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिक स्टैंडफोर्ड में चित्रित किया गया

वहीं, नाबालिग बताए जाने वाले एक आरोपी के पिता का कहना था कि उन्हें मालूम है कि उनके बेटे को सीबीआई पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद वापस अलीगढ़ जेल ले आई है। जब से उनका बेटा जेल गया है, वह उससे नहीं मिले हैं। वह अपने बेटे से मिलना चाहते हैं। इधर, सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ बिटिया के घर पर तैनात रही।

Also read:  दिल्ली में कोरोना गाइडलाइन में छूट, आज से खुलेंगे स्कूल, जिम, स्पा, 100 प्रतिशत के साथ खुलेंगे ऑफिस

बिटिया के बहुचर्चित प्रकरण में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई हालांकि पिछले कई दिन से बिटिया के गांव नहीं गई थी, लेकिन बुधवार को दोपहर 11 बजे के लगभग टीम एकाएक बिटिया के गांव पहुंच गई। वहां टीम ने पीड़ित परिवार से करीब 15 मिनट तक फिर पूछताछ की और जानकारी जुटाई।

Also read:  केरल के PFI एजेंट सिद्दीक ने पत्रकार बन हाथरस में डाला था डेरा, रच रहा था दंगों की साजिश

इससे पहले भी कई बार बिटिया के परिजनों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। कुछ देर के लिए टीम थाना चंदपा भी पहुंची और वहां भी कई तथ्यों पर जानकारी हासिल की। इधर, रोजाना की तरह सीआरपीएफ बिटिया के घर पर तैनात रही।