English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-13 125220

सूत्रों के अनुसार कुल 13 विधायक बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं। वहीं इन 13 विधायकों की लिस्ट स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सौंपी है। वहीं मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पहले ही कह दिया था की बीजेपी के 13 विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश में चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद से ही सियासत अपने चरम पर है। सत्ताधारी बीजेपी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद इस्तीफों की झड़ी लग गई है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि अभी और भी विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुल 13 विधायकों की लिस्ट है। जो बीजेपी छोड़कर स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।

Also read:  अनुराग ठाकुर ने किया दावा, यूपी चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेगी BJP

एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी को कैबिनट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान के इस्तीफों के रूप में दो बड़े झटके लगे हैं। 11 जनवरी को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 3 विधायकों ने इस्तीफा दिया था। वहीं 12 जनवरी को पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दिया।अब तक कुल 7 विधायक ती दिन में इस्तीफा दे चुके हैं।

Also read:  मलेशिया जाने के लिए ले रहा था लोन, रातो-रात करोड़पति बना ऑटो ड्राइवर

शरद पवार ने पहले ही की थी भविष्यवाणी