English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-15 132620

लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहने के बाद जोगिंदर सिंह मान ने पंजाब चुनाव से ठीक पहले हाथ का साथ छोड़कर आप का दामन थाम लिया है। वे कांग्रेस के पूर्व मंत्री हैं और तीन बार एमएलए रह चुके हैं।

 

पंजाब राज्य में चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। इसी के साथ दल बदल का दौर जारी है. फिलहाल कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री और तीन बार एमएलए रह चुके जोगिंदर सिंह मान ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। जोगिंदर सिंह राज्य में बड़ी पार्टी के रूप में उभरी केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह बीते दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप में शामिल हुए।

Also read:  क्राउन प्रिंस ने एर्दोगन को शोक व्यक्त करने और समर्थन की प्रतिज्ञा करने के लिए कहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के रिश्तेदार हैं जोगिंदर सिंह मान

बता दें कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद जोगिंदर सिंह मान के दोआब क्षेत्र के किसी हलके से चुनाव लड़ने की संभावना है। वह पहले फगवाड़ा से चुनाव लड़ते रहे हैं। मान बेअंत सिंह की सरकार में भी मंत्री पद पर रह चुके हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के भांजे हैं। खबरें हैं कि मान फगवाड़ा को जिला न बनाने और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोलाटे के दोषियों को सजा न दिए जान से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे।

 

Also read:  संयुक्त अरब अमीरात में गर्मियों का अंत: 24 अगस्त को सुहैल स्टार देखे जाने के बाद क्या होगा?

मौकपरस्तों के कारण छोड़ी कांग्रेस- मान

वहीं कांग्रेस छोड़ आप का दामन थाने वाले जोगिंदर सिंह मान ने कहा कि वह चाहते थे कि उनकी मृत्यु के बाद उनका शव कांग्रेस के झंडे में लिपटे लेकिन महाराजा, अमीरों और मौकापरस्तों के कारण उनका जमीर पार्टी में रहने की गवाही नहीं देता है।

Also read:  यूपी में तीसरे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार,20 फरवरी को UP में 59 और पंजाब में सभी 117 सीटों पर वोटिंग

पंजाब में 14 फरवरी को होगा चुनाव

बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में चुनाव 14 फरवरी 2022 को होगा। फिलहाल सभी पार्टियां उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं पंजाब में विधानसभा का कार्यकाल इस साल फरवरी 2022 को समाप्त हो रहा है। वहीं पंजाब में किसी दल या पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा।