English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-24 074940

पिछले कई दिनों से घाटी में मौसम सही नहीं है जिससे वहां के जनजीवन पर असर पड़ा है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। कश्मीर से 35 उड़ाने फिलहाल रद्द की जा चुकी हैं।

 

 जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बीच छह लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है, जिसके बाद सेना ने तलाश अभियान चलाया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से घाटी में मौसम सही नहीं है। इस महिने के अंत में बहुत बर्फबारी हुई है जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।

 

दक्षिण कश्मीर के मैदानी इलाकों में दो से तीन फुट, मध्य कश्मीर में एक से डेढ़ फुट और उत्तरी कश्मीर में छह इंच से एक फुट तक हिमपात हुआ है। इसके अलावा, पहाड़ी इलाकों में दो से चार फुट तक हिमपात हुआ है जिससे जनजीवन और सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इससे श्रीनगर समेत कई इलाकों में बिजली के टावर गिरने से पूरे कश्मीर की बत्ती फिलहाल गुल है। कश्मीर से 35 उड़ाने फिलहाल रद्द की जा चुकी हैं और बिजली के टावर गिरने से करीब 6 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Also read:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19वीं सदी में स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का मंगलवार को किया दौरा

लापता होने की जानकारी आपदा प्रबंधन निदेशक ने दी है

मामले में बोलते हुए आपदा प्रबंधन निदेशक आमिर अली ने बताया कि किश्तवाड़ के वारवान गांव के छह लोग मार्गन टॉप से होते हुए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले से पैदल गए थे। उन्होंने मार्गन टॉप से 20 घंटे से अधिक समय समय पहले फोन किया था। उन्होंने कहा कि उसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अली ने कहा कि सेना ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है लेकिन अभी उनका कुछ पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि ये लोग बर्फ में फंस गए हैं।

Also read:  ओमान शारजाह इंटरनेशनल शो जंपिंग चैम्पियनशिप में भाग लेगा

बर्फबारी को देखते हुए लोगों से धैर्य बनाने की संभागीय आयुक्त ने अपील की

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए भारी हिमपात से प्रभावित सभी आवश्यक सेवाओं को युद्ध स्तर पर बहाल किया जा रहा है। संभागीय आयुक्त (कश्मीर) पी के पोल ने कहा, “मंगलवार से भारी हिमपात के बाद कश्मीर घाटी में सभी आवश्यक सेवाओं को युद्ध स्तर पर बहाल किया जा रहा है।” उन्होंने आम लोगों से धैर्य बनाए रखने और प्रभावित सेवाओं को बहाल करने के लिए प्रशासन का समर्थन करने की भी अपील की।

Also read:  कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, ताजा हालात की लेंगे जानकारी

आयुक्त ने कहा, “मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर चरण-1 के तहत बर्फ हटाने का 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है और लोक निर्माण विभाग ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी सड़कों से बर्फ साफ कर दी है।