English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-06 081114

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने पिछली रात अपने दिल्ली आवास पर डिनर का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी (Nitin Gadkari), शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत (Sanjay Raut) और महाराष्ट्र के कई दलों के विधायक सम्मलित हुए।

 

वहीं इससे पहले शाम 6 बजे, महाराष्ट्र के विधायक, शिवसेना सांसद संजय राउत के घर एक चाय पार्टी में भी शामिल हुए. दरअसल, देश की संसदीय प्रणाली के अनुसार पहली बार चुने गए सभी विधायकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम होता है, जिसके लिए महाराष्ट्र के कई दलों के विधायक यहां संसद में प्रशिक्षण के लिए आये हुए हैं, ऐसे में शरद पवार ने सभी विधायकों को रात के खाने के लिए अपने आवास पर आमंत्रित किया।

Also read:  आप विधायकों ने दिल्ली एलजी पर अनावश्यक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए मार्च किया

ANI से बात करते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि ‘महाराष्ट्र विधानसभा के लिए पहली बार चुने गए विधायकों को लोकसभा सचिवालय द्वारा एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम के लिए दिल्ली बुलाया गया है, कार्यक्रम दो दिन यानि 5 अप्रैल और 6 अप्रैल तक चलेगा – इस मौके को यादगार बनाने के लिए सभी के लिए एक डिनर पार्टी रखी गई, हालांकि चव्हाण ने साफ़ किया कि ये सभी मुलाकातें शिष्टाचार के नाते रहीं।’

Also read:  पिता की संपत्ति में रहने के लिए पुत्र को हाईकोर्ट ने नहीं दी इजाजत, कहा अपने बनाए घर में रहो