English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-30 071209

तेलंगाना के श्रम मंत्री एम मल्ला रेड्डी के काफिले पर रविवार को घाटकेसर में एक गुट ने हमला किया।

रविवार शाम को  गैर-राजनीतिक सामुदायिक मंच रेड्डी जागृति की ओर से आयोजित बैठक से लौटते समय काफिले पर जूते, पत्थरों और कुर्सियों से हमला किया गया। कार्यक्रम में मल्ला रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तारीफ कर रहे थे जिसके बाद भीड़ में से कुछ लोगों ने उनके खिलाफ ‘मल्ला रेड्डी डाउन डाउन’ कहकर नारेबाजी की। मंत्री का भाषण खत्म होने के बाद कुछ लोग काफिले पर कुर्सियां ​​फेंकने लगे। हालांकि, पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने और मंत्री को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकालने में सफल रही।

Also read:  राहुल और वरूण गांधी में किसी संपत्ति ज्यादा, जानें दोनों की संपत्ति

 

घटना को लेकर अभी दर्ज नहीं हुआ केस

घाटकेसर पुलिस इंस्पेक्टर एन चंद्र बाबू ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “इस मामले में हमें कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत दर्ज करना चाहता है, तो हम केस दर्ज करेंगे। अभी तक, कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।”

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: लंदन बरो आफ साउथवार्क के महापौर सुनील चौपड़ा ने कहा- लंदन को भी इस इंदौर शहर से सीखने की जरूरत।

मल्ला रेड्डी ने घोषणा की कि वह मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से समुदाय की मांग के अनुसार जल्द से जल्द रेड्डी कॉरपोरेशन का गठन करने की अपील करेंगे।

Also read:  मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत और रंगोली को फिर भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया