English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-18 172603

 केंद्र सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के बाद दिल्ली सरकार आजादी के 75वें साल में दिल्ली के हर घर पर तिरंगा लहराने की तौयारी शुरू कर दी है।


 राजधानी दिल्ली के मुख्य जगहों पर ऊंचे तिरंगा झंडा लगाने के बाद अब दिल्ली सरकार हर घर तिरंगा लगाने की तैयारी में कर रही है। केंद्र सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के बाद दिल्ली सरकार आजादी के 75वें साल में दिल्ली के हर घर पर तिरंगा लहराने की तौयारी शुरू कर दी है। सरकार ने इस योजना के लिए पर्यटन विभाग को नोडल एजेंसी के रूप में जिम्मेदारी दी है।

Also read:  मल्लिकार्जुन खरगे ने उपराष्ट्रपति और सदन के सभापति जगदीप धनखड़ को बताया दिलदार इंसान,

योजना पर हो रहा काम

इस योजना के तहत दिल्ली के सभी छोटे बड़े सरकारी कार्यालय के अलावा आरडब्ल्यूए की मदद से तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार आजादी के 75वें साल को यादगार बनाने की कवायद में जुटी है। इसलिए हर घर में तिरंगा लहराया जा सके इसके लिए कपड़े का एक तिरंगा घर-घर पहुंचाने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए सभी जिला प्रशासन से अपने-अपने इलाके के आरडब्ल्यूए, सरकारी कार्यालयों की सूची मांगी गई है, जिसपर तिरंगा लहराया जा सके। हालांकि, अभी कितने तिरंगे लहराए जाएंगे यह तय नहीं है। सरकार की कोशिश है कि ज्यादातर लोगों के पास तिरंगा पहुंचे जिसे वह अपने घरों पर 15 अगस्त को लहराएं।

Also read:  बहरीन COVID-19 येलो अलर्ट स्तर पर पहुंचा, 19 दिसम्बर से अलर्ट जारी

115 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया

बता दें कि दिल्ली सरकार ने इससे पहले दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर 115 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया है। इस बारे में सरकार ने 2021-22 के वित्तीय वर्ष में घोषणा की थी। सरकार का मकसद था कि पूरी दिल्ली में अगस्त 2022 तक 115 फीट ऊंचे तिरंगे लगाए जाएं। सरकार अपनी इस योजना में अभी तक सफल रही है। लेकिन अब हर घर तिरंगा लहराने की योजना की तौयारी की जा रही है।

Also read:  टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी के लिए आत्महत्या मामले में कोई अंतरिम राहत नही,उनकी याचिका पर कल सुनवाई करेगा बॉम्बे हाई कोर्ट