English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-21 133757

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की शहीद दिवस रैली हो रही है।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की शहीद दिवस रैली में हिस्सा लेने के लिए टीएमसी के लाखों कार्यकर्ता कोलकाता में जुटे हैं। ममता बनर्जी भी इस रैली को संबोधित करेंगी। इस बीच भाजपा सांसद वरुण गांधी के भी कोलकाता पहुंचने की खबर है। बताया जा रहा है कि साथ में वरुण की मां और मेनका गांधी भी पहुंची है। ऐसे में अटकलें शुरू हो गई हैं क्या दोनों टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।

Also read:  सचिन पायलट ने सीएम गहलोत के खिलाफ बड़ा हमला,भ्रष्टाचार के मुद्दों पर अजमेर से जयपुर तक निकालेंगे ‘जन संघर्ष यात्रा’

 

हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म है। रैली के दौरान भाजपा के तीन विधायकों के भी तृणमूल में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कि वरुण गांधी भाजपा से सांसद होते हुए भी पिछले कई महीनों से लगातार अपनी ही पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं।

शहीद दिवस रैली में बड़ी संख्या में उमड़े लोग

टीएमसी के ये वार्षिक रैली कोरोना वायरस महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद निकाली जा रही है। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। टीएमसी के उत्साहित समर्थकों ने ट्रेनों, बसों तथा निजी वाहनों से सुबह चार बजे से ही घटनास्थल पर पहुंचना शुरू कर दिया। इनमें से कई लोग रैली के लिए दो दिन पहले ही शहर में पहुंच गए हैं।

Also read:  किसान आंदोलन: केंद्र ने ट्विटर से कहा- ब्लॉक करें खालिस्तान-पाक लिंक वाले 1178 अकाउंट

टीएमसी कार्यकर्ताओं को भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों से हावड़ा और सियालदह के दो टर्मिनल स्टेशनों पर पहुंचते हुए देखा गया। उन्होंने पार्टी के झंडे, पारंपरिक ‘ढाक’ और शंख बजाते हुए बनर्जी के पोस्टर ले रखे थे। रैली के दौरान शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कम से कम 4,500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Also read:  सीएम चन्नी बोले- पंजाब के लिए कोई भी त्याग करने के लिए तैयार