English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-26 180822

गृह मंत्रालय ने एयर इंडिया के मनोनीत मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैम्पबेल विल्सन को सुरक्षा संबंधी मंजूरी दे दी है। इसके साथ उनके लिए एयरलाइन की बागडोर संभालने का रास्ता साफ हो गया है।

 

Also read:  सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI 145 दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची

टाटा संस ने 12 मई को विल्सन को एयर इंडिया का सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि गृह मंत्रालय ने विल्सन को सुरक्षा मंजूरी दे दी है। इस बारे में एयर इंडिया के प्रवक्ता से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

Also read:  दिवाल तोड़कर पार्किंग में घुसी माल गाड़ी, बाल-बाल बची लोगों की जान

नागर विमानन नियमों के तहत एयरलाइन के मुख्य अधिकारियों की नियुक्ति के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी जरूरी है। विल्सन स्कॉट एयर की पूर्ण अनुषंगी सिंगापुर एयरलांइस के सीईओ रहे हैं। उन्होंने कनाडा, हांगकांग और जापान में एयरलाइन कंपनियों के साथ भी काम किया है।

Also read:  पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा भी रविवार को आजम खान से मिलने सीतापुर जेल गए, लेकिन नहीं हुई मुलाकात