English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-10 111246

शुरुआती घंटों में रुपये में तेजी दर्ज की गई है और ये 79.44 प्रति डॉलर के लेवल पर आ गया है। यानी ओपनिंग के समय से इसमें 12 पैसे और पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की तेजी आ चुकी है।


आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारती रुपये में तेजी देखी जा रही है। कारोबार खुलने के समय डॉलर के सामने रुपया 10 पैसे चढ़कर 79.56 पर आ गया है। पिछले कारोबारी सेशन यानी सोमवार को रुपया 79.66 पर बंद हुआ था। इसके बाद शुरुआती घंटों में रुपये में और तेजी दर्ज की गई है और ये 79.44 प्रति डॉलर के लेवल पर आ गया है। यानी ओपनिंग के समय से इसमें 12 पैसे और पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की तेजी आ चुकी है।

Also read:  Petrol, Diesel Prices Today: लगातार 13 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में है राहत, ये चल रहे हैं रेट

क्यों आई रुपये में आज तेजी

विदेशी करेंसी की आवक और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 79.44 के स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.56 पर खुला और शुरुआती सौदों में बढ़त दर्ज करते हुए 79.44 के स्तर को छू गया है. इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की बढ़त दर्ज की है।

Also read:  रामपुर (Rampur) और खतौली सीट (Khatauli Bypoll) के लिए बीजेपी (BJP) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवार के नाम का किया एलान

मंगलवार को मुहर्रम की वजह से बंद थे करेंसी बाजार

पिछले सत्र में, सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 79.66 पर बंद हुआ था. घरेलू शेयर बाजार और विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार मंगलवार को मुहर्रम की वजह से बंद थे।

Also read:  दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहावना बना रहेगा, पूरे उत्तर भारत में गिरेगा पारा

डॉलर इंडेक्स और क्रूड का कारोबारी लेवल

इस बीच छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.10 प्रतिशत गिरकर 106.26 पर आ गया है। वहीं ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 फीसदी गिरकर 96.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।