English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-18 104237

दिल्ली सरकार ने आज से भारत देश को दुनिया का नंबर वन देश बनाने की मुहिम की शुरुआत की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत का डंका पूरी दुनिया में बजता था। हमें भारत को वापस दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है। आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरूआत कर रहे हैं उस मिशन का नाम है ‘मेक इंडिया नंबर 1’।

Also read:  एक्ट्रेस-फिल्ममेकर पूजा भट्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल

हम पीछे क्यों रह गए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आजादी को 75 साल हो गए हैं. इन 75 सालों में हमने बहुत कुछ पाया है। लेकिन लोगों के अंदर एक गुस्सा है कि इन 75 सालों के अंदर ऐसे कई देश हैं जो हमसे बाद में आजाद हुए आज हमसे आगे निकल गए। भारत का हर नागरिक गुस्से में है कि हम पीछे क्यों रह गए?

Also read:  कांग्रेस का ऐतिहासिक जवाहर स्क्वायर दफ्तर खतरे में पड़ गया, किराया न जमा करने पर अदालत से नोटिस

नेताओं के भरोसे देश को छोड़ा तो पीछे हो जाएंगे

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोस्तों अगर इन पार्टियों नेताओं के भरोसे छोड़ दिया तो अगले 75 साल पीछे रह जाएंगे। इनमें से किसी को अपना परिवार प्यारा है, किसी को अपना दोस्त प्यारा है, किसी को भ्रष्टाचार करना है तो किसी को देश लूटना है।

Also read:  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स की भर्ती में 'अग्निपथ' योजना के तहत चार साल पूरे करने वाले 'अग्निवीरों' को प्राथमिकता देने का फैसला किया- अमित शाह