English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-30 101224

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच भ्रष्टाचार को लेकर जारी जुबानी जंग के मध्य दोनों दलों के विधायकों ने पूरी रात विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।

 

एक ओर ‘आप’ विधायक उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ छह साल पुराने एक मामले में जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं भाजपा के विधायक आप नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आप ने आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने 2016 में खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) का अध्यक्ष रहते हुए अपने कर्मचारियों पर 1400 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदलवाने के लिए दबाव डाला था। रात भर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ विधायकों ने ‘हम होंगे कामयाब’ जैसे गाने गाए और सक्सेना के खिलाफ नारे लगाए।

Also read:  Global Investors Summit 2023: विकस‍ित भारत हर भारतीय का संकल्‍प, आस्था से अध्यात्म तक मध्य प्रदेश अजब- गजब और सजग- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गौरतलब है कि ये प्रदर्शन, सक्सेना की ओर से दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की सिफारिश करने तथा आप के सक्सेना पर सरकार के काम में ”हस्तक्षेप” करने के आरोप के बाद हुए हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक हाथ में तख्तियां लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठ गए, जबकि भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के अंदर भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव की प्रतिमा के पास धरना दिया।

Also read:  मुंगेली जिला प्रशासन ने नर्सिंंग होम एक्ट का पालन नहीं करने पर जिला मुख्यालय में संचालित जीवन ज्योति अस्पताल का लाईसेंस निरस्त किया