English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-06 121042

तेलंगाना के वारंगल जिले में फूड पाइजन की वजह से करीब 34 छात्राएं बीमार हो गई हैं।

छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं का आरोप है कि खाने में छिपकली गिरी थी। वारंगल जिले के वर्धनापेट इलाके में स्थित तेलंगाना सरकार’आदिवासी बालिका आश्रम हाई स्कूल’ संचालित कराती हैं।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को फटकार, कहा-देशद्रोह कानून के इस्तेमाल को कैसे राेकेंगे

इसी स्कूल में ये घटना हुई है।

आदिवासी बालिका आश्रम हाई स्कूल में पढ़ाई कर रहीं करीब 150 छात्राओं में से करीब 34 छात्राएं एक साथ बीमार पड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि छात्राओं को पेट दर्द और उल्टियां होने लगी। छात्रों का आरोप है कि फूड पाइजन की वजह से इनकी तबियत बिगड़ गई, छात्राओं ने बताया कि उनके खाने में छिपकली गिरी थी।

Also read:  जबलपुर के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी, एक तिहाई डॉक्टर ही कर रहे काम

बीमार छात्राओं को वर्धनापेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार छात्राओं में छह की तबियत ज्यादा खराब होने से वारंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि अभी उनकी तबियत ठीक है, कोई चिंता करने की बात नहीं है।

Also read:  कैबिनेट ने शरीक कार्यक्रम को केंद्र में बदलने की मंजूरी दी