English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-03 110045

हरियाणा के गुरुग्राम में उद्योग विहार फेज-1 में एक इमारत ढह गई। मलबे में 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। एक मजदूर को बचा लिया गया है।

 

बताया जा रहा है कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई। अग्निशमन अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। एक मजदूर को पहले ही बचा लिया गया था।

Also read:  अमेरिकन कंपनी टेस्ला को हुआ 126 अरब डॉलर का नुकसान, टेस्ला के CEO Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का सौदा किया था

तीन मंजिला इमारत थी

डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था, इसी दौरान इमारत ढह गई। यह इमारत तीन मंजिला थी। इसमें कुछ मजदूर फंस गए थे, जिनमें से दो को रेस्क्यू कर लिया गया है और दो की फंसे होने की आशंका है। टीमें मौके पर तैनात हैं।

Also read:  पीएम मोदी ने देश वासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई