English മലയാളം

Blog

n4395386601667903168652935852cac49e6f92fa568582400db3538fb127fba9638850e3879cba40147971

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने गुजरात में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक ही टीम का हिस्सा हैं और दोनों एक दूसरे की नकल करते हैं।

पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कुमार ने यह भी कहा कि भाजपा एक वैचारिक पार्टी है और कांग्रेस ही नैसर्गिक विपक्ष है जो देश को वैकल्पिक विचारधारा देती है। कन्हैया ने ये बातें अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली पार्टी ‘आप’ की ओर से खुद को बीजेपी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बताए जाने के संदर्भ में कही।

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। कुमार ने कहा कहा कि देश में ऐसा माना जाता है कि गुजरात जो आज सोचता है, भारत उसे कल सोचता है। उन्होंने कहा, ”बहुत सी अच्छी चीजें यहां (गुजरात) से शुरू हुईं। हम उम्मीद करते हैं कि यहां से एक राजनीतिक संदेश जाएगा। यदि लोग भाजपा से खुश हैं तो उन्हें उसी को चुनने दें। लेकिन यदि लोग परिवर्तन चाहते हैं तो वे कांग्रेस को मौका देंगे, ऐसी मेरी उम्मीद है।” 27 साल से भाजपा शासित राज्य में कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल हो चुके जेएनयू के पूर्व छात्र नेता ने कहा कि गुजरात 2022 विधानसभा चुनाव में ‘मील का पत्थर’ वाला परिणाम दे सकता है।

Also read:  Bihar Election Results 2020 :अगर तेजस्वी यादव जीते तो होंगे किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे

कन्हैया ने आम आदमी पार्टी को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”बीजेपी ने 2017 में महसूस किया कि वह गुजरात में अगला चुनाव नहीं जीत पाएगी। इसलिए वह यहां ‘आप’ को लेकर आई। यहां ‘ए’ और ‘बी’ टीम का कोई सवाल नहीं है, भाजपा और ‘आप’ एक ही टीम है। एक दूसरे का अनुसरण करती है।” कन्हैया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ”जब मोदी और केजरीवाल के सपने एक जैसे हैं, दोनों में वैचारिक अंतर क्या है? नफरत की राजनीति, हिंसा और ध्रुवीकरण, आप इन पर चुप रहकर राजनीति करना चाहते हैं, इसलिए वैचारिक अंतर कहां हैं?”

Also read:  तुर्की और सीरिया में कुल 21000 से अधिक लोगों की मौत, भारत का भी एक नागरिक लापता

कांग्रेस में आने से पहले कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के नेता रहे कन्हैया कुमार ने कहा, ”भाजपा एक वैचारिक और काडर आधारित पार्टी है। हमें समझना होगा कि यदि एक पार्टी वैचारिक या काडर आधारित नहीं है तो वह भाजपा को चुनौती नहीं दे सकती है। यह भाजपा का विकल्प नहीं हो सकती है। देश में कांग्रेस ही भाजपा की नैसर्गिक विपक्षी पार्टी है। कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो जिसने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा से सत्ता छीनी है। क्या ‘आप’ कांग्रेस के वोट में बंटवारा कर सकती है? इस सवाल के जवाब में कन्हैया ने कहा, ”गोवा और उत्तराखंड के चुनाव में क्या हुआ? वोट बंटवारे की वजह से भाजपा को फायदा हुआ। गोवा में मुख्यमंत्री के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर बहुत अधिक थी। लेकिन वे (बीजेपी) जीत गए। उत्तराखंड में हम मुख्यमंत्री को हराने में कामयाब रहे, लेकिन फिर भी हम हार गए।”