English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-03 182616

नीतीश कुमार तो सिर्फ दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने थे।नीतीश कुमार ने कहा कि यह राजद दल का आंतरिक मामला है।

 राजद विधायक सुधाकर सिंह के बयान को लेकर महागठबंधन में चल रही बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में गेंद तेजस्वी यादव के पाले में डाल दी है।

उन्होंने कहा कि कोई क्या बोल रहा है, यह तो वही लोग बता सकते हैं।

Also read:  KGF चैप्टर-2' की रिकॉट तोड़ कमाई, 1100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि उनके खिलाफ बयानबाजी करने वाले राजद विधायक सुधाकर सिंह की बातों को वे नोटिस नहीं लेते। नीतीश कुमार ने कहा कि यह उनके (राजद) दल का आंतरिक मामला है। उन्हें सोचना चाहिए कि उनके नेता क्या बोल रहे हैं? उन्होंने मीडिया के लोगों से सुधाकर सिंह का नाम लिए बिना कहा कि राजद को सोचना होगा।

ऐसे लोगों के बयान पर मैं कोई नोटिस नहीं लेता। हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं और अगर उनके दल का कोई नेता कुछ बोलता है तो उस पर उन्हें सोचना चाहिए। जब सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं तो किसी भी पार्टी में इंटरनली जब कोई बोलता है तो पार्टी वाले ही ना उसको देखेंगे। इन सब बातों का कोई बहुत मतलब नहीं है, इसका कोई अर्थ नहीं है।

Also read:  ''अभी नहीं तो कभी नहीं'' ,सुपरस्टार रजनीकांत जनवरी मे करेंगे पार्टी लौन्च

झूठ मूठ कर खाली प्रचार हो जाता है। इसीलिए ना सबको मौका मिलता है। हम तो आप सब लोगों का अभिनंदन ही न करते हैं। बता दें कि सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को शिखंडी कहा था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार तो सिर्फ दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन अभी तक तेजस्वी को गद्दी नहीं सौंपे हैं।

Also read:  किसान आंदोलन को तेज करने के लिए आज सोनीपत में बनेगी रणनीति, लंबे संघर्ष का आह्वान